भारतीय इंजीनियर ब्रिटिश पुरस्कार से सम्मानित

लंदन, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर नंदगोपाल लक्ष्मीनारायण को एक नई ‘इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट की सिस्टम’ (इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट कुंजी प्रणाली) विकसित करने के लिए प्रतिष्ठित ब्रिटिश पुरस्कार से नवाजा गया है।

कंपनी के बयान के मुताबिक, नंदगोपाल लिंकन सुरक्षा कंपनी के साथ नॉलेज ट्रांसफर पार्टनरशिप (केटीपी) के सहयोगी की हैसियत से पिछले दो सालों से कार्य कर रहे हैं। इन्हें ‘बिजनेस लीडर ऑफ दि फ्यूचर’ 2015 के पुरस्कार से नवाजा गया है।

नंदगोपाल को यह पुरस्कार नवंबर में मिला था लेकिन इसकी घोषणा मंगलवार को की गई।

नंदगोपाल ने कहा, “इस परियोजना ने मुझे शैक्षिक और व्यावसायिक दोनों पक्षों से जुड़ने का मौका दिया। केटीपी परियोजना ने एक अनोखी चुनौती को मेरे सामने प्रस्तुत किया था, जिसमें केवल नवाचार और तकनीक ही नहीं, बल्कि नए उत्पाद की जागरूकता भी शामिल थी।”

लिंकन यूनिवर्सिटी की मुख्य प्रवक्ता जॉन मुरे के अनुसार, “इस परियोजना में नंदा का शामिल होना भाग्य की बात है। वह मुख्य रूप से हार्डवेयर के पृष्ठभूमि से हैं। इसके बावजूद उनकी प्रोग्रामिंग स्किल्स भी बेहद अच्छी हैं।”

ब्रिटेन की राष्ट्रीय केटीपी परियोजना व्यापार को विश्वविद्यालय के साथ जोड़कर उन्हें बढ़ावा देने में मदद करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493