जेट एयरवेज ने फिजी एयरवेज से करार किया

सुवा, 7 मार्च (आईएएनएस)। फिजी एयरवेज और जेट एयरवेज ने कोडशेयर भागीदारी की है ताकि दोनों विमानन कंपनियों के यात्रियों को सुविधा व सहज कनेक्टिविटी मुहैया कराई जा सके। इसकी जानकारी मंगलवार को दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह समझौता दोनों विमान कंपनियों के बीच अपनी तरह का पहला समझौता है, जो फिजी और भारत के बीच हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।

जेट एयरवेज अपने ‘9डब्ल्यू’ कोड को फिजी एयरलाइंस की सिंगापुर और हांगकांग से नाडी और फिजी की उड़ानों को मुहैया कराएगा। जबकि फिजी एयरवेज अपनी ‘एफजे’ कोड को जेट एयरवेट की सिंगापुर से मुंबई, दिल्ली और चेन्नई की उड़ानों में प्रयोग करने की सुविधा देगा।

फिजी के नागरिक विमानन मंत्री और अटॉनी जनरल अयाज सैयद-खैयूम का कहना है कि दोनों कंपनियों के बीच हुए इस समझौते ने दोनों देशों के बीच पर्यटन और व्यापार के लिए संभावनाएं खोल दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493