रियो डी जेनेरियो, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के तिआनजिन सोंगजियांग ने कथित तौर पर ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर जेडसन को क्लब में शामिल करने के लिए 60 लाख यूरो की बोली लगाई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के क्लब को उम्मीद है कि वह सोमवार को कोरिंथियान्स के 32 वर्षीय खिलाड़ी को क्लब में शामिल करने के लिए आधिकारिक प्रस्ताव दे देगा।
ऐसा बताया गया है कि जेडसन को क्लब में शामिल करने के लिए करीब 350,000 डॉलर के मेहनताना का प्रस्ताव दिया जाएगा।
जेडसन ऐसे पहले ब्राजीलियाई खिलाड़ी नहीं है, जिनका नाम क्लब के साथ जुड़ा है। इससे पहले अटकलें लगाई गईं थी कि सेविला के पूर्व खिलाड़ी लुईस फाबियानो को भी क्लब में शामिल करने की कोशिश हो रही है।
dharmpath.com dharmpath