‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी’ की रोज सिग्गिन्स नहीं रहीं

लॉस एंजेलिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन श्रृंखला ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी : फ्रीक शो’ में बिना पैरों वाली किरदार सूजी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रोज सिग्गिन्स नहीं रहीं। वह 43 वर्ष की थीं।

वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि सिग्गिन्स को इसी सप्ताह गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनका देहांत हो गया।

सिग्गिनस एक अनुवांशिक विकार ‘सेक्रल एजनेसिस’ के साथ पैदा हुई थीं। वह आजीवन गुर्दे और अग्नाशय के रोगों से जूझती रहीं।

अभिनेत्री के परिवार में दो बच्चे ल्यूक (16) और शेल्बी (9) हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493