बार्सिलोना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने फारवर्ड खिलाड़ी मैल्कम फिलिप डी ओलिवियरा को रूसी क्लब जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग में भेज दिया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जेनिट 22 वर्षीय मैल्कम को खरीदने के लिए मौजूदा स्पेनिश लीग चैम्पियन को कुल 4.5 करोड़ यूरो का भुगतान करेगा।
बार्सिलोना ने कहा, “अगर भविष्य में ब्राजील के मैल्कम को किसी और क्लब में ट्रांसफर किया जाता है उसमें से भी बार्सिलोना को लाभ मिलेगा।”
क्लब ने कहा, “एफसी बार्सिलोना मैल्कम को उनके कमिटमेंट के लिए धन्यवाद देना चाहता है और उम्मीद करता है कि भविष्य में उन्हें सफलता मिले।”
मैल्कम ने बार्सिलोना के लिए पिछले सीजन में कुल 24 मैच खेले थे।
dharmpath.com dharmpath