जेनित बोआस को हटाएगा, पेलेग्रीनी होंगे नए कोच

मास्को, 11 मार्च (आईएएनएस)। रूसी फुटबाल क्लब जेनित सेंट पीटर्सबर्ग ने अपने मुख्य कोच आंद्रे विलास बोआस को हटाने का फैसला कर लिया है। चैम्पियंस लीग से बाहर हो चुकी इस क्लब ने चैम्पियंस लीग से बाहर होन के बाद मैनुएल पेलेग्रीनी को अपना कोच बनाने का फैसला कर लिया है।

जेनित को बुधवार को चैम्पियंस लीग के नाकआउट दौर से बाहर हो गया। उसे पुर्तगाल के क्लब बेनिफिका को हाथों हार मिली।

रूसी लीग में भी जेनित की स्थिति अच्छी नहीं है। वह लीग तालिका में पांचवें स्थान पर है। लीग लीडर सीएसकेए मास्को से उके नौ अंक कम हैं।

जेनित ने 2007 में रूसी लीग खिताब जीता था और साथ ही 2008 में यूईएफए लीग खिताब भी अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में जहां उसने बायर्न म्यूनिख को 4-0 से हराया था वहीं फाइनल में उसने ग्लासगो रेंजर्स को शिकस्त दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493