जेनिफर एनिस्टन को सोशल मीडिया में दिलचस्पी नहीं

लॉस एंजेलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन सोशल मीडिया से दूर रहना चाहती हैं, क्योंकि उनके पास कहने को कुछ भी दिलचस्प नहीं है।

जस्टिन थेरॉक्स के साथ विवाह बंधन में बंध चुकीं एनिस्टन महसूस करती हैं कि संपर्क के लिए सरल संदेश जरूरी होता है।

एनिस्टन ने ईऑनलाइन डॉट कॉम से कहा, “मैं ऐसा कुछ भी दिलचस्प नहीं सोच सकती कि मैं उसे उन (विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर) पर लिखूं। मैं सिर्फ लिख सकती हूं।”

एनिस्टन का मानना है कि वह संदेश करते हुए इमोजी और बिटमोजीस की बड़ी प्रशंसक हैं, इसके साथ वह अपने निजी कार्टून अवतार की भी प्रशंसक है, जिसका इस्तेमाल वह वह संदेश भेजते समय करती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे अच्छे इमोजी पसंद हैं। मुझे बिटमोजीस भी पसंद हैं। मुझे लोगों के लिए बिटमोजीस बनाना पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493