लॉस एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने अपने शरीर पर लाल पूंछ वाले कोलंबियाई सांप को लपेटकर एक न्यूड पोज दिया है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, यह न्यूड पोज ‘वैनिटी फेयर’ पत्रिका ने गुरुवार को तस्वीर साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। यह तस्वीर पत्रिका ने नवंबर, 2014 के फोटोशूट से ली है। यह फोटो शूट पैट्रिक देमारचेलिएयर ने लिया था।
शूट का स्टाइल तय करने वाली जेसिका डीहल ने कहा, “जेनिफर शक्ति, कामुकता और हास्य पुट का सर्वोत्तम मेल हैं।”
इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की गई, उसके कैप्शन के मुताबिक, जेनिफर की यह कोमोत्तक तस्वीर ‘वैनिटी फेयर’ के मार्च के संस्करण में नजर आएगी।
dharmpath.com dharmpath