लॉस एंजेलिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस उस वक्त खुशी से पागल हो गईं, जब उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपनी पंसदीदा ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ रिएलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर को अपने घर पर देखा।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जेनिफर ने हाल ही में अपना जन्मदिन अपने कुछ बेहद खास दोस्तों के साथ अपने घर पर मनाया। उनके दोस्तों ने इस पार्टी में गुपचुप तरीके से क्रिस को भी आमंत्रित किया था, क्योंकि क्रिस को उनके जन्मदिन पर बुलाकर जेनिफर के दोस्त उन्हें हैरान कर देना चाहते थे।
सूत्रों का कहना है कि क्रिस ने पार्टी में इतनी ज्यादा शराब पी ली थी कि उन्हें होश नहीं रहा कि कब वह जेनिफर के बिस्तर पर जा गिरीं। यही नहीं, उन्होंने जेनिफर को अपनी बाहों में भरकर फोटो भी खिंचवा ली।
हालांकि बाद में उन्होंने पूरे होशो हवास में इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर पर टिप्पणी की, “शुक्रिया जेनिफर, आपने इस रात को यादगार रात बना दिया। जन्मदिन मुबारक।”
dharmpath.com dharmpath