चेन्नई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी मॉडल से अभिनेत्री बनीं ग्रैब्रिएला दिमित्रियादेस अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। दक्षिण में यह उनकी पहली फिल्म होगी। अभिनेत्री को अखिरी बार हिंदी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में देखा गया था।
फिल्म में कार्थी और तमन्ना भाटिया भी प्रमुख भूमिका में हैं वहीं ग्रैब्रिएला की जोड़ी नागार्जुन के साथ है।
ग्रैब्रिएला ने आईएएनएस को बताया, “यह मेरे करियर के लिए एक सपने की शुरुआत है। मैं अपने करियार की शुरुआत में नागार्जुन के साथ काम करने के लिए खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं। मैं अच्छा किरदार निभा रही हूं, लेकिन इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती हूं।”
उन्होंने बताया, “तमन्ना बेहद प्रतिभाशाली सह-कलाकार हैं। वह खूबसूरत और फ्रें डली हैं दूसरी ओर कार्थी भी अच्छे इंसान हैं। दोनों सेट पर मुझे सहज महसूस कराने की कोशिश करते हैं।”
फिल्म में कार्थी नागार्जुन के केयर टेकर की भूमिका निभा रहे हैं। यह पीवीपी सिनेमा द्वारा निर्मित की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath