लॉस एंजेलिस, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने अपने गृहनगर लोइस विलले के कोसेर चिल्ड्रन हॉस्पिटल का दौरा कर बच्चों को एक सुखद सरप्राइज दिया।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंस बुधवार को बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचीं।
लॉरेंस के लिए क्रिसमस की छुट्टी पर इस अस्पताल में बच्चों से मिलने आना एक परंपरा सी रही है। वह पिछले साल क्रिसमस की पूर्व संध्या व 22 दिसंबर, 2013 को भी इस अस्पताल के दौरे पर आई थीं।
लॉरेंस अगस्त में मॉन्ट्रियल शहर में फिल्म ‘एक्स-मैन: अपाकलिप्स’ की शूटिंग के दौरान भी श्रीनर्स हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन आई थीं।
कोसेर चिल्ड्रन हॉस्पिटल के दौरे के दौरान उन्होंने दोपहर का वक्त बच्चों, बच्चों के परिवारों व अस्पताल कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाने व बातें करने में बिताया।
dharmpath.com dharmpath