‘सिया के राम’ में कश्मीरा शाह ताड़का

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सिया के राम’ में राक्षसी ताड़का का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री कश्मीरा शाह पौराणिक धारावाहिक में अपने नकारात्मक अवतार से खुश हैं।

अभिनेत्री कश्मीरा शाह का कहना है कि वह हमेशा से इस तरह का किरदार करना चाहती थीं।

‘वेक अप सिड’, ‘हॉलीडे’ और ‘मर्डर’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री कश्मीरा ने कहा, “मैंने अभी तक सिर्फ फिल्में और रियलिटी शो किए हैं। ‘सिया के राम’ मेरा पहला टीवी शो है। मैं हमेशा से ऐसा किरदार निभाना चाहती थी, जो मुझे कलाकार के रूप में चुनौती दे।”

उन्होंने कहा, “मैं किरदारों में ढलने वालों में से हूं, जो समय के किसी भी मोड़ पर बदल सकती है। मैं हमेशा से इसी तरह का किरदार निभाना चाहती थी।”

कश्मीरा ने बताया कि उनका किरदार मजेदार और चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “इस राह पर मैं हवा में उड़ रही हूं, खलनायिका का किरदार मजेदार और चुनौतीपूर्ण है। ताड़का के साथ मैं अपनी कल्पना में जी रही हूं और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”

‘सिया के राम’ का प्रसारण टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस पर होता है, इसमें आशीष शर्मा, मदिराक्षी मुंडले और दिलीप ताहिल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

इस धारावाहिक में रामायण को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493