जेन मोबाइल ने 3,777 रुपये में नया स्मार्टफोन उतारा

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता जेन मोबाइल ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन जेन सिनेमैक्स 2प्लस 3,777 रुपये में लांच किया।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता जेन मोबाइल ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन जेन सिनेमैक्स 2प्लस 3,777 रुपये में लांच किया।

इसमें 5.5 इंच स्क्रीन, 5 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 3.2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्लैश के साथ है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वैड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज क्षमता और 32 जीबी की विस्तारित क्षमता मौजूद है।

जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कालीरोना ने एक बयान में बताया, “जेन सिनमैक्स 2प्लस के लांच के साथ हम इसकी सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को जरूरतों को पूरा करने के लिए जेन मोबाइल का विस्तार करना है।”

जेन सिनेमैक्स 2 प्लस एक्सक्लूसिव रूप से शॉपक्लूज पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493