मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘पापा बाइ चांस’ में युवान का किरदार निभाने वाले अभिनेता जेबी सिंह ने एक महीने में 18 किलोग्राम वजन कम किया है।
‘स्टार भारत’ के शो के एक एपिसोड के लिए युवान को बिना शर्ट के लिए आना था। इसके लिए जेबी ने अपने शरीर को फिट बनाने का निश्चय कर लिया।
जेबी ने एक बयान में कहा, “मैं हमेशा से परफेक्शन और अपनी जिम्मेदारियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखता हूं। मैंने कसरत और खान-पान के कड़े नियमों का पालन किया। मैं 98 किलोग्राम से 80 किलोग्राम पर आ गया। मैं अपने पुराने आकार को पाकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।”
धारावाहिक ‘पापा बाइ चांस’ एक लापरवाह व्यक्ति युवान के इर्द गिर्द घूमता है, जिसे एक सड़क दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाले तीन अनाथ बच्चों का खयाल रखने के लिए मजबूर किया जाता है और उसे जीवन में आए उन बदलावों का सामना करने में परेशानी होती है।
dharmpath.com dharmpath