बिहार के अधिकांश हिस्सों में बदली छाई, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए है।

राजधानी पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.6 डिग्री सेल्सियस व पूर्णिया का 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493