जेब बुश राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की दौड़ से अलग हुए

वाशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव-2016 के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी से खुद को अलग कर लिया।

उन्होंने यह फैसला साउथ कैरोलिना प्राइमरी के नतीजों के बाद किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई और उनके मुकाबले वह बहुत पिछड़ गए।

जेब ने अपना चुनाव अभियान समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा, “आयोवा, न्यू हैम्पशायर और साउथ कैरोलिना के लोगों ने अपना रुझान स्पष्ट कर दिया है। मैं उनके निर्णय का सम्मान करता हूं और इसलिए आज (शनिवार) रात अपना अभियान समाप्त कर रहा हूं।”

जेब पिछले कई महीनों से ट्रंप के खिलाफ मुकाबले में आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493