‘जेमिनी मैन’ में विल स्मिथ संग नजर आएंगी मैरी विंस्टीड

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मैरी एलिजाबेथ विंस्टीड फिल्म ‘जेमिनी मैन’ में अभिनेता विल स्मिथ के साथ नजर आएंगी।

‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगले माह से शुरू होगी। इसका निर्देशन एंग ली कर रहे हैं।

फिल्म में स्मिथ दो किरदार निभाएंगे। इनमें से एक किरदार हेनरी नामक हत्यारे का होगा जो यह काम छोड़ना चाहता है और दूसरा उसके धुर विरोधी एक क्लोन का जो उससे 25 साल छोटा है।

विंस्टीड एक ऑपरेटिव की भूमिका में होंगी, जो हेनरी की कंपनी में ही काम करती हैं।

फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने के लिए ब्रिटिश अभिनेता क्लाइव ओवेन के साथ बात चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493