जम्मू, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग के एक स्की रिसॉर्ट में हिमस्खलन के कारण स्वीडन के एक स्कीयर की मौत हो गई जबकि उसके साथी को बचा लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग के आफरवाट चोटियों में स्वीडन के दो स्कीयर हिमस्खलन में फंस गए थे।
पुलिस ने कहा, “डैनियल नामक स्वीडन के एक स्कीयर की मौत हो गई जबकि पुलिस की टीम ने बेंजामिन नामक स्वीडन के दूसरे स्कीयर को बचा लिया। वह भी हिमस्खलन के दौरान फंस गया था।”
अधिकारियों ने कहा, “क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी। यह पता नहीं चल पाया कि हिमस्खलन की चेतावनी लागू हाने के बाद भी स्वीडन के स्कीयर को स्कीइंग की इजाजत कैसे दी गई।”
dharmpath.com dharmpath