लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेमी डोरनान ने खुलासा किया कि टीवी धारावाहिक ‘द फॉल’ में सीरियल किलर की भूमिका के अभ्यास के लिए उन्होंने ट्यूब रेल में एक महिला का पीछा किया ।
जेमी हालिया प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
धारावाहिक में पॉल स्पेक्टर की अपनी भूमिका में जान डालने के लिए जेमी ने असल जीवन में सीरियल किलर जैसा व्यहार करने का अभ्यास किया।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, जेमी ने समाचार पत्र ‘लॉस एंजेलिस टाइम्स’ को बताया कि उन्होंने एक महिला का पीछा सिर्फ यह जानने के लिए किया कि जब कोई सीरियल किलर अपने शिकार का पीछा करता है तो उसे कैसा महसूस होता है।
जेमी अपने किरदार की तैयारी के लिए असल जीवन में यह प्रयोग करने में मजा आया। इससे पहले उन्होंने कभी इस तरह किसी का पीछा नहीं किया था और इससे उन्हें नया अनुभव हासिल हुआ।
dharmpath.com dharmpath