रूस में नौका डूबने से 54 की मौत (लीड-1)

मास्को, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के कमचटका प्रायद्वीप में गुरुवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका के डूब जाने से 54 लोगों की मौत हो गई। नौका में 132 लोग सवार थे।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “अब तक 54 शव निकाले जा चुके हैं। 63 लोगों को बचा लिया गया है।”

सूत्र ने बताया कि हादसे के बाद 15 लोग अब भी लापता हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैगलान एलएलसी की दुर्घटनाग्रस्त नौका डैलनी वोस्तोक में 78 रूसी नागरिक और 54 विदेशी सवार थे, जिनमें म्यांमार, यूक्रेन, लिथुआनिया और वानातू के नागरिक शामिल थे।

दुर्घटना कमचटका क्षेत्र के क्रुतोगोरोवस्की कस्बे से 330 किलोमीटर पश्चिम और मगाडन शहर से 250 किलोमीटर दक्षिण ओखोत्स्क सागर में हुई।

अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है हिमखंड से टकराने से नौका में छेद हुआ होगा, जिस कारण नौका डूब गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493