लंदन, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी होस्ट जेम्स कॉर्डन की पत्नी जूलिया केरी ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। यह एक लड़की है।
वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन’ के मेजबान ने ट्विटर पर मंगलवार को बच्ची के जन्म की घोषणा की।
उन्होंने ट्वीट किया, “आज हमने दुनिया में एक खूबसूरत बेटी का स्वागत किया है। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। हम अपनी खुशी रोक नहीं पा रहे हैं।”
दंपति पहले ही एक बेटे मैक्स और बेटी कैरी के माता-पिता हैं। मैक्स का जन्म 22 मार्च, 2011 को और कैरी का जन्म 27 अक्टूबर, 2014 को हुआ था।
dharmpath.com dharmpath