विद्युत जामवाल को अक्षय ओबेरॉय में मिला एक दोस्त (फोटो सहित)

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड में अपनी आगामी एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘जंगली’ की शूटिंग कर रहे विद्युत जामवाल का कहना है कि उन्हें अक्षय ओबेरॉय के रूप में एक अच्छा साथी मिला है।

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड में अपनी आगामी एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘जंगली’ की शूटिंग कर रहे विद्युत जामवाल का कहना है कि उन्हें अक्षय ओबेरॉय के रूप में एक अच्छा साथी मिला है।

फिल्म की शूटिंग 5 दिसंबर से शुरू हुई थी। अक्षय ओबेरॉय इसमें विद्युत के बचपन के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म के बारे में अक्षय ने कहा, “यह एक अविश्वसनीय कहानी है और जब मुझे पता चला कि यह एक चक रसेल की फिल्म है तो इस फिल्म को ना बोलने का सवाल ही नहीं था। चक रसेल और उनकी टीम के साथ काम करना काफी उत्साहजनक है।”

उन्होंने कहा, “इन विशाल हाथियों के साथ एक फ्रेम में आना अपने आप में एक अनुभव है और मुझे यकीन है कि बड़े पर्दे पर भी यह नजारा गजब का होगा।”

जंगली पिक्च र्स के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म निर्माता चक रसेल द्वारा निर्देशित है और प्रीति शहानी द्वारा सह निर्मित है।

यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493