जेरार्ड बटलर प्रेमिका के साथ घर की तलाश में

लॉस एंजेलिस, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जेरार्ड बटलर और उनकी प्रेमिका मॉर्गन ब्राउन न्यूयॉर्क में घर की तलाश कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, जोड़े को शनिवार को मलीबू में एक साथ देखा गया, जहां जेरार्ड, मॉर्गन से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे।

इस दौरान यह जोड़ा काफी खुश था।

इससे पहले ऐसी खबरें थी कि दोनों ने एक साथ रहने का मन बना लिया है और इसी सिलसिले में न्यूयॉर्क के चेल्सी में घर की तलाश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493