‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

लवली वल्र्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग रविवार को शुरू हुई। पहले दिन यहां अभिनेता सुधीर पांडेय और अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश के प्रसंगों को फिल्माया गया।

फिल्म अभिनेता सुधीर पांडेय ने संवाददताओं से रूबरू होते हुए बताया कि यह फिल्म रोमांच से भरपूर है और वह अपने किरदार को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसके साथ ही मॉडल और अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार खास अहमियत रखता है। दर्शकों की आकांक्षाओं पर खरे उतरें, इसलिए वह अपने किरदार पर खास मेहनत कर रही हैं।

निर्माता अजय सिंह ने बताया कि ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ अपने में रोमांच से भरपूर अनोखी प्रेम कहानी है। फिल्म में प्रेम और विचारधारा के टकराव को बिलकुल नए अंदाज में पेश किया जा रहा है।

इस फिल्म में सुधीर पांडेय, प्रणति राय प्रकाश, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, नंदिश सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, लोकेश तिलकधारी, सुप्रिया पिलगांवकर, विशाल सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘दबंग’, ‘दबंग-2’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्मों की पटकथा लिख चुके दिलीप शुक्ला ने लिखी है।

फिल्म में संगीत साजिद वाजिद का है, जिन्होंने बॉलीवुड पर पहले से ही अपने हुनर का रंग चढ़ाया हुआ है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493