जेरेमी स्कॉट खुद पर वृत्तचित्र बना रहे

लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर जेरेमी स्कॉट का कहना है कि वह अपनी जिंदगी व पेशे को लेकर एक वृत्तचित्र फिल्मा रहे हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, स्कॉट ने इंस्टाग्राम पर यह कहते हुए वृत्तचित्र के नाम की घोषणा की कि यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। वृत्तचित्र का नाम ‘जेरेमी स्कॉट-द पीपुल्स डिजाइनर’ है।

व्लैड युदीन निर्देशित इस फिल्म में स्कॉट के बारे में साक्षात्कार हैं।

इस वृतचित्र में अमेरिका के मिजूरी प्रांत में गुजरा उनका बचपन, पेरिस में एक बड़ी कंपनी के साथ मिलकर फैशन डिजाइनर बनने का सपना पूरा करने के लिए जाना, प्रमुख इतालवी ब्रांड मोशिनो का डिजाइनर बनना व पॉप सितारों का चहेता बनने का सफर दिखाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493