लॉस एंजेलिस, 19 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका जेसी जे को चिकित्सकों ने कहा है कि वह मां नहीं बन पाएंगी, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भविष्य में एक दिन मां जरूर बनेंगी।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, जेसी (30) अभिनेता चैनिंग टैटम को डेट कर रही हैं। उन्होंेने अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर कई नोट लिखे।
उनका गाना ‘फोर लेटर वर्ड’ मां बनने की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इस गाने को मिले प्यार और समर्थन के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रशंसकों का आभार जताया।
जेसी ने कहा, “चार साल पहले मुझसे कहा गया था कि मेरे बच्चे नहीं होंगे। मुझसे यह भी कहा गया कि मुझे फौरन हिस्टेरेक्टमी की जरूरत होगी और मेडिकेशन पर रहना होगा। मैंने हिस्टेरेक्टमी के लिए मना कर दिया और मैंने सभी मेडिकेशन छोड़कर नैचुरल मेडिसिन लिया और आहार में बदलाव किया। मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मैं मां बनने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए वो सबकुछ कर रही हूं, जिसे मेरा शरीर करने की इजाजत देता है।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं मां बनूंगी। बिल्कुल आपकी तरह। मैं चमत्कार में भरोसा करती हूं। लेकिन अगर ऐसा स्वभाविक रूप से नहीं होता है तो भी हम सबके अंदर एक मां है। ऐसी भवना जो हमेशा प्रेरित किया करती है। हम मजबूत हैं। समय बताएगा।”
गायिका ने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं, प्यार सबके साथ हैं। उन्होंने अपने संदेश का समापन हॉर्ट वाले इमोजी के साथ किया।
dharmpath.com dharmpath