लॉस एंजेलिस, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका मैंडी मूर ने यहां अपने घर पर एक निजी समारोह में टेलर गोल्डस्मिथ से शादी रचा ली है।
लॉस एंजेलिस, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका मैंडी मूर ने यहां अपने घर पर एक निजी समारोह में टेलर गोल्डस्मिथ से शादी रचा ली है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, टीवी शो ‘दिस इज अस’ की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने महज 50 अतिथियों की उपस्थिति में शादी रचाई जिनमें उनकी सह कलाकार मिलो वेंटिमिग्लिया और क्रिसी मेट्ज भी शामिल रहीं।
कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने बोहो शैली में शादी रचाई। वैवाहिक स्थल को खूबसूरत फूलों से सजाया गया था।
जोड़े ने शादी की रस्में पूरी करने के बाद द फिग हाउस में जश्न मनाना जारी रखा।
dharmpath.com dharmpath