नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। जे.एस दीपक को दूरसंचार विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में शुक्रवार को यहां आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई।
वर्तमान में दीपक विद्युत एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।
दीपक का मौजूदा विभाग और दूरसंचार विभाग दोनों संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े हैं।
वह राकेश गर्ग की जगह लेंगे, जिन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath