नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार की शाम यह घोषणा की गई।
जे.पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती राजग सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। उन्हें इस बार जब मंत्रिमंडल से अलग रखा गया, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath