लॉस एंजेलिस, 6 सितंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमैन को शुरुआत में अभिनेत्री पत्नी डेबोर्रा-ली फर्नेस के प्यार में पड़ना बहुत हास्यास्पद लगा था। आज वह उनकी पत्नी हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जैकमैन (46)की अपनी पत्नी से पहली मुलाकात टेलीविजन धारावाहिक ‘कोर्रेली’ के सेट पर अपनी पहली पेशेवर अभिनय भूमिका के लिए करीब 20 साल पहले हुई थी। वह कहते हैं कि एक ‘अग्रणी अभिनेत्री’ के प्यार में पड़ना ‘हास्यास्पद’ और ‘घिसी-पिटी’ बात लगी।
जैकमैने ने ‘साइकोलॉजीस’ पत्रिका को बताया, “हम शुरुआत से ही एक-दूसरे के प्रति अच्छे रहे। एक वक्त ऐसा आया, जब मुझे महसूस हुआ कि यह मेरी पहली बड़ी अभिनय भूमिका है और मैं यहां एक अग्रणी अदाकारा के प्यार में पड़ रहा हूं। यह बहुत हास्यास्पद और घिसी-पिटी बात लगी।”
जैकमैन और फर्नेस (59) 1996 में परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने ऑस्कर (14) और ऐवा (9) नाम से दो बच्चों को गोद लिया। जैकमैन का कहना है कि अगर उनके पास उनका परिवार नहीं होता, तो यह सफलता बेमानी होती।
dharmpath.com dharmpath