मुझे मेरा शरीर पसंद है : केरी

लॉस एंजेलिस, 6 सितंबर (आईएएनएस)। ‘स्कैंडल’ की अभिनेत्री केरी वाशिंगटन का कहना है कि उन्हें अपना शरीर बहुत पसंद है और उनका अपने शरीर के साथ प्यार का रिश्ता है।

अभिनेत्री फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करती हैं, मगर एक सजा की तरह नहीं।

वेबसाइट फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके ने कहा, “मैं सजा की बजाय, प्यार के नजरिए से व्यायाम करने की कोशिश करती हूं।”

उन्होंने कहा, “एक चीज़ पैदा होने से लेकर मरने तक हमारे शरीर के साथ रिश्ता होता है। किसी भी अच्छे रिश्ते की तरह इससे प्यार करती हूं।”

वाशिंगटन न केवल पिलेट्स के साथ खुद को आकार में रखने की कोशिश करती हैं, बल्कि अन्य व्यायाम के साथ चीजें मिलाने की और हमेशा अच्छा खाने की कोशिश करती हैं।

उन्होंने बताया, “मुझे कार्डियो, लंबी पैदल यात्रा, और तैराकी जैसी चीजें पसंद हैं। जो भी मुझे आराम पहुंचाने में मदद करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493