जैकलिन फर्नाडिस घड़ियों के विज्ञापनों में नजर आएंगी

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस को ब्रांड ‘कैसियो’ का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।

वह अब ब्रांड की घड़ियों की रेंज शीन, बेबी-जी और एन्टाइसर का विज्ञापन करती नजर आएंगी।

यह साझेदारी जैकलिन के फैशन और फिटनेस टच और ब्रांड की विचारधारा का तालमेल है।

जैकलीन ने जारी बयान में कहा, “मैंने हमेशा महिलाओं की घड़ियों के विस्तृत संग्रह में कैसियो के आधुनिक और असाधारण डिजाइनों की प्रशंसा की है और इससे जुड़ाव महसूस किया है। मैं भारत में इसे प्रचारित करने को लेकर रोमांचित हूं। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसकी प्रतिष्ठित डिजाइनर घड़ियों की समृद्ध विरासत रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493