बेंगलुरू, 25 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस विधायक के.आर. रमेश कुमार को शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
प्रोटेम अध्यक्ष के.जी बोपैया ने इसकी घोषणा की।
कांग्रेस विधायी दल के नेता सिद्धारमैया ने अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपमुख्यमंत्री जी.परमेश्वर ने समर्थन दिया।
बोपैया ने कहा, “कांग्रेस विधायक को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।”
dharmpath.com dharmpath