मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने ‘ब्रदर्स’ फिल्म में उन्हें धांसू भूमिका देने के लिए निर्देशक करण मल्होत्रा का शुक्रिया अदा किया है। वह कहते हैं कि उनके लिए इस किरदार को निभाना भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा।
जैकी ने यहां कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि यह फिल्म बहुत मन से बनाई गई है। फिल्मोद्योग में 30 साल के करियर में मैंने कई भावनात्मक भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन यह पहली भूमिका है जिसमें उन्होंने (करण मल्होत्रा) मेरे हृदय से बहुत सारे जज्बातों को बाहर निकाला है।”
जैकी ने करण के काम करने के स्टाइल के बारे में कहा, “मैं ऐसी धांसू और दमदार भूमिका देने के लिए उनका शुक्रगुजार हूं।”
‘ब्रदर्स’ में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका में हैं। फिल्म में जैकी उन दोनों के पिता की भूमिका निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath