लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जैक एफ्रॉन का कहना है कि वह जल्द शादी करना चाहते हैं और इसके लिए वह अच्छी लड़की खोज रहे हैं।
एफ्रॉन अक्टूबर में 30 बरस के होने वाले हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, एफ्रॉन पिछले साल प्रेमिका एवं मॉडल सामी मीरो से अलग हो गए थे और अब वह जल्दी ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।
एफ्रॉन ने ‘कॉस्मोपॉलिटन’ पत्रिका को बताया, “मैं शादी के बारे में सोच रहा हूं। मैं जल्द ही 30 का होने वाला हूं। मैंने काफी दोस्त अच्छे रिलेशनशिप में हैं।”
dharmpath.com dharmpath