सीरिया में रासायनिक हमला झूठा का पुलिंदा : असद

दमिश्क, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने खान शेखून में हुए रासायनिक हमले को काल्पनिक और ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने असद के हवाले से बताया कि खान शेखून में कोई रासायनिक हमला नहीं हुआ था।

असद ने कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देश सीरिया में जांच दल को आकर जांच करने से रोक रहे हैं क्योंकि जांच करने पर दल को पता चल जाघा की खान शेखून में कोई रासायनिक हमला नहीं हुआ था।

गौरतलब है कि अमेरिका ने खान शेखून में रासायनिक हमलों पर प्रतिक्रियास्वरूप कार्रवाई करते हुए दो सप्ताह पूर्व मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में सैन्यअड्डे पर 59 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं थीं।

सीरिया में हुए रासायनिक हमलों में 70 लोगों की मौत हो गई थी।

सीरिया सरकार ने रासायनिक हमले के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह के हमले करने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि सीरियाई सेना आईएस के कब्जे वाले क्षेत्रों को जीत रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493