जैक डेनियल्स की 150वीं बर्षगांठ पर बैरल हंट प्रतियोगिता

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड जैक डेनियल ने अपनी 150वीं वर्षगाठ स्टाइल से मनाने की योजना बनाई है। इस अवसर पर दुनियाभर में बैरल हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा लिमिटेड एडिशन बोतल, थीम्ड ऑन ग्राउंड इवेंट, विशेष उत्पाद शुल्क मुक्त प्रमोशन और सोशल मीडिया आउटरीच समेत कई कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।

‘जैक डेनियल्स बैरल हंट’ का आयोजन सबसे पहले इस डिस्टली कंपनी के मुख्यालय लिंचबर्ग में 1 जुलाई को किया जाएगा और अगले 90 दिनों में इसका आयोजन 50 देशों में किया जाएगा।

जैक डेनियल बैरल हंट का कोड अपने लोकल फेसबुक पेज पर जारी करेगी, ताकि उसके दुनिया भर के दीवाने छुपे हुए व्हिस्की बैरल को ढूंढ़ सकें। इसे ढूंढ़ने वाले को विशेष रूप से डिजायन किया गया पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा जिसे डिस्टीलरी की 150वीं वर्षगांठ पर दिया जाएगा।

जैक डेनियल के अध्यक्ष मार्क मैक्कलम ने एक बयान जारी कर बताया, “जैन डेनियल्स लिंचवर्ग के स्थानीय नाम से बढ़कर आज 170 देशों में प्रामाणिकता, स्वतंत्रता और अखंडता की अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493