बाढ़ से निपटने को रहें तैयार : नीतीश

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अधिकारियों को इस वर्ष संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिए हैं। बाढ़ और सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक में नीतीश ने जल संसाधन विभाग को तटबंधों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य में बाढ़ की आशंका और उससे उत्पन्न होने वाले खतरे से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तटबंधों की सुरक्षा के लिए पूरी चौकसी बरतने की हिदायत दी। जल संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि राज्य में ‘फ्लड फाइटिंग’ की पूरी तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ संभावित जिले के जिलाधिकारियों से पहले से ही तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य के सभी जिलाधिकारी भी वीडियो कान्फेंसिंग से जुड़े हुए थे।

बैठक में गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी और अवधारा समूह की नदियों समेत अन्य सभी नदियों में बाढ़ की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अभी हालत पूरी तरह नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा प्रबंधन की राशि सभी जिलों में पहुंच चुकी है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के सभी तटबंध सुरक्षित हैं, फिलहाल उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं है।

समीक्षा बैठक में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यासजी के साथ जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493