जैविक जीवनशैली की ओर बढ़ रहा रुझान

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अधिकांश भारतीय जैविक जीवनशैली का चुनाव कर रहे हैं। प्राकृतिक और जैविक क्षेत्र में प्रमुख ऑनलाइन कंपनी ‘जॉय बाय नेचर डॉट कॉम’ के एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, एक वर्ष के अंतराल में भारत के विभिन्न शहरों से जैविक चाय की मांग में इजाफा हुआ है। इसमें महाराष्ट्र का स्थान सबसे ऊपर है। इसके बाद दिल्ली और हरियाणा का स्थान है।

सर्वेक्षण में इन चीजों के इस्तेमाल के मामले में पुरुष और महिलाओं की पसंद से संबंधित मजेदार बातें भी सामने आई हैं।

पर्सनल केयर को हमेशा महिलाओं का पसंदीदा माना जाता रहा है, लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि पुरुष व्यक्तिगत देखभाल की चीजों के इस्तेमाल को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

सर्वे के मुताबिक, जैविक चीजों के इस्तेमाल या उन्हें खरीदने के मामले में पुरुषों का वर्चस्व है, जबकि इसमें महिलाओं की भागीदारी केवल 30 फीसदी है।

आंकड़े एक वर्ष की अवधि में युवाओं की जैविक सप्लीमेंट्स की मांग में भी बढ़ोतरी को दर्शाते हैं।

यौन स्वास्थ्य के लिए दवाओं और सप्लीमेंट्स के विकल्पों की भरमार के बीच इंफोग्राफिक दर्शाता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जैविक विकल्पों के चुनाव को तरजीह देने लगे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493