मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को अपने ‘गुरुजी’ का दर्जा दिया है।
जॉन ने ट्विटर पर अक्षय के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, “मेरे गुरुजी हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। आपको प्यार अक्षय कुमार।”
जॉन के ट्वीट के जवाब में अक्षय ने कहा, “जॉन अब्राहम, भाई तुम्हें भी प्यार।”
जॉन इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ के प्रचार में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath