नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा के नेताओं ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के तत्वावधान में यमुना नदी के किनारे संपन्न हुए ‘विश्व सांस्कृतिक महोत्सव’ की आलोचना करने वालों की कड़ी निंदा की।
नेताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन को रोकने की कोशिश की गई जिसने न केवल दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि एक संदेश भी दिया कि भारत सभी सभ्यताओं का पालना है।
शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना स्वच्छ एवं शांत है लेकिन कुछ दिमाग ही प्रदूषित हैं।
श्रीश्री रविशंकर की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को भारत ला दिया। हमें शांति और एक साथ होने की जरूरत है। हम किसी भी जाति, वंश या संस्कृति के हों शांति ही वह चीज है जिसे हम पाना चाहते हैं।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी इस कार्यक्रम के विरोध में जो लोग थे उनको आड़ हाथों लिया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा श्रीश्री रविशंकर ने संस्कृति के माध्यम से दुनिया को जोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath