जॉन की मराठी फिल्म की शूटिंग मार्च से होगी

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया कि फिल्म निर्माता के तौर पर वह अपनी पहली मराठी फिल्म पर अगले साल मार्च से काम शुरू कर सकते हैं।

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया कि फिल्म निर्माता के तौर पर वह अपनी पहली मराठी फिल्म पर अगले साल मार्च से काम शुरू कर सकते हैं।

यहां मराठी फिल्म ‘फुगे’ के ट्रेलर लांच पर पहुंचे जॉन ने निर्देशक स्वप्ना वाघमारे जोशी को बधाई देते हुए कहा, “यह शानदार ट्रेलर है। मेरे अनुसार फिल्म अच्छा व्यापार करेगी। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भविष्य में स्वप्ना के साथ मैं निर्देशक या शायद कलाकार के रूप में काम करूं।”

उन्होंने कहा, “मैं स्वप्ना के साथ पहले प्रोडक्शन पर काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि यह मार्च से शुरू होगा। यह शानदार स्क्रिप्ट है। मैं इसके और उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

जॉन ने बताया, “मुझे मराठी बोलने आती है, हालांकि मेरा व्याकरण अच्छा नहीं है लेकिन मुझे मराठी ‘मुल्गा’ (लड़के) कहलाने पर गर्व है क्योंकि मैं मुंबई में पला बढ़ा हूं। मैं बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ा और मुझे यह जगह बहुत पसंद है।”

मराठी कलाकारों के साथ ट्रेलर के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से अभिनेता काफी खुश हैं। उनका कहना है किबॉलीवुड को मराठी और मलयालम सिनेमा से सीखने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493