‘पद्मावती’ चुनौतीपूर्ण, लेकिन तैयार हूं : दीपिका

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में नौ साल पूरे कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लगता है, जैसे उन्होंने फिल्म ‘पद्मावती’ के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की हो और वह ऐसे चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए तैयार हैं।

दीपिका ने कहा, “मुझे बिल्कुल ऐसा नहीं लगता कि मैं नौ साल पूरे कर चुकी हूं। अभी ऐसा लगता है कि मैंने सिर्फ शुरुआत की है। मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ करना है और मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं और फिल्मों के लिए तैयार हूं।”

दीपिका ने शनिवार रात रेड कार्पेट के लक्स गोल्डन रोज अवार्ड में यह बात कही। उन्होंने कहा, “मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा और अनुभव के लिए तैयार हूं।”

‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री इस बात से काफी उत्साहित हैं कि उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ अब जपानी में बन रही है, जो संगीतमय होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493