बिजॉय नाम्बियार की ‘सोलो’ की शूटिंग शुरू (लीड-1)

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार बिजॉय नाम्बियार अपनी आगामी मलयालम फिल्म ‘सोलो’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। बिजॉय ने खुद ट्विटर के जरिये इसकी घोषणा की।

‘शैतान’, ‘वजीर’ और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘कोर्ट’ (मराठी फिल्म) जैसी फिल्में बनाने वाले नाम्बियार अपनी आगामी फिल्म में दलकेर सलमान को निर्देशित करेंगे।

बिजॉय ने सोमवार को ट्विटर पर एक क्लैप बोर्ड साझा किया। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हम शुरू कर रहे हैं, दलकेर सलमान। सोलो।”

गेटावे पिक्चर्स की सहभागिता में अबाम मूवीज फिल्म का निर्माण कर रहा है।

फिल्म के बारे में अन्य जानकारियां नहीं दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493