जॉन केरी अगस्त के अंत में तुर्की की यात्रा करेंगे

केरी की यह यात्रा तुर्की में असफल तख्तापलट के घटनाक्रम और अमेरिका में स्व निर्वासन में रह रहे तुर्की के धर्म गुरु फतेउल्लाह गुलेन के प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करेगी। तुर्की का आरोप है कि 15 जुलाई को हुए तख्तापलट की साजिश गुलेन ने रची थी। तुर्की ने गुलेन के प्रत्यर्पण की मांग की है।

तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी 20 अगस्त के बाद तुर्की की यात्रा करेंगे।

हुर्रियत डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के अधिकारी असफल तख्तापलट के संवेदनशील मुद्दे पर देश की चिंताओं को उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493