ब्रसेल्स, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन के पूर्व कोच रोबटरे मार्टिनेज को बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
यूरो कप-2016 में टीम के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद बेल्जिमय के कोच मार्क विलमॉट्स को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी।
दूसरी ओर, मार्टिनेज के पास भी बीते सत्र से कोई नौकरी नही थी। एवर्टन ने उन्हें भी बर्खास्त कर दिया था।
अब बेल्जिमय फुटबाल संघ ने ट्वीट करके मार्टिनेज की नियुक्ति की पुष्टि की है।
साल 2013 में मार्टिनेज को एवर्टन में डेविड मोएज का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में क्लब ने पांचवां स्थान हासिल किया था।
dharmpath.com dharmpath