जॉन क्रायर ‘सुपर गर्ल’ में लेक्स लुथर का किरदार निभाने के लिए तैयार

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जॉन क्रायर ‘सुपरगर्ल’ सीरीज में लेक्स लूथर का किरदार निभाने के लिए लिया गया है।

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जॉन क्रायर ‘सुपरगर्ल’ सीरीज में लेक्स लूथर का किरदार निभाने के लिए लिया गया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, कॉमेडी शो ‘टू एंड अ हाफ मेन’ के लिए दो प्राइमटाइम एमी अवार्ड जीत चुके क्रायर इस कदम के साथ सीरीज टेलीविजन में वापसी कर रहे हैं।

‘सुपरगर्ल’ के कार्यकारी निर्माताओं रॉबर्ट रोवनर और जेसिका क्वेलर ने कहा, ” हम जॉन क्रायर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और लेक्स लूथर जैसा किरदार निभाने के लिए तुरंत ही उनका ख्याल हमारे जेहन में आया।”

क्रायर वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन के सुपर हीरो ड्रामा में लूथर के रूप में नजर आएंगे, जो सुपरमैन कॉमिक्स, टेलीविजन शोज और फिल्मों का क्लासिक विलेन है।

वह ‘सुपरगर्ल’ शो के वर्तमान सीजन (चौथा सीजन) में 15वें एपिसोड से नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493