ब्राजील ने दोस्ताना मुकाबले में उरुग्वे को हराया

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम ने शुक्रवार देर रात यहां एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए एक दोस्ताना मुकाबले में उरुग्वे को 1-0 से शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, इस कड़े मुकाबले में ब्राजील के लिए एकमात्र गोल स्टार फारवर्ड नेमार ने पेनाल्टी के जरिए दागा।

मैच की शुरुआत से ही ब्राजील का पलड़ा भारी नजर आया। ब्राजील ने पहले मिनट से ही अटैक करने पर भरोसा दिखाया।

ब्राजील ने पूरे मैच के दौरान 64 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा और कुल 12 बार विपक्षी टीम के गोल पर हमला किया। हालांकि, वे पहले हाफ में गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज को भी गोल करने के दौ मौके मिले लेकिन वह अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए।

मैच के 76वें मिनट में उरुग्वे के डिएगो लाशाट ने डेनिलो को अपने बॉक्स में गिरा दिया जिसके कारण ब्राजील को पेनाल्टी मिली।

उरुग्वे पिछले 10 मैचों में ब्राजील के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493