जॉन टेरी एस्टन विला के सहायक कोच नियुक्त

लंदन, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के महान फुटबाल खिलाड़ी जॉन टेरी को गुरुवार को इंग्लिश क्लब एस्टन विला का सहायक कोच नियुक्त किया गया।

चेल्सी के लिए लंबे समय तक इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेल चुके टेरी क्लब के मुख्य कोच डीन स्मिथ के साथ काम करेंगे। जीसस गार्सिया पिटार्क को खेल निदेशक नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्मिथ इससे पहले ब्रेटफोर्ड के कोच थे और वह स्टीव ब्रूस की जगह लेंगे जिन्हें इस महीने की शुरुआत में बर्खास्त कर दिया गया था।

विला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन पुर्सलो ने कहा, “यह तीन नियुक्तियां एस्टन विला के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है और हम गहन शोध के बाद इन लोगों का चयन करके खुश हैं।”

क्रिस्टियन ने कहा, “डीन के पास के साफ और सफल कोचिंग फिलॉशफी है और उन्हें एस्टन विला फुटबाल क्लब के बारे में भी जानकारी है। वह चैम्पियनशिप के बार में भी जानते हैं।”

विला की टीम फिलहाल इंग्लैंड के दूसरे स्तर की फुटबाल लीग में खेल रही है जिसे चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493