लॉस एंजेलिस, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘जस्टिन लीग डार्क’ की पटकथा कथित रूप से जॉन स्पेहट्स फिर से लिख रहे हैं। वह ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ के सह-लेखक भी रहे हैं।
वेबसाइट ‘एसेशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, निर्देशकों की सलाह पर इस फिल्म की पटकथा दोबारा लिखी जा रही है।
डेनियल एस्पिनोसा और गेरार्ड जॉनस्टोन ने कहा कि फिल्म निर्देशक डौग लिमन अगर इसका निर्देशन नहीं कर पाते, तो अगली पंक्ति के लोगों में से किसी को निर्देशन का मौका दिया जाना चाहिए।
निर्देशक एंडी मस्जिटेटी कथित तौर पर लिमन को बदल रहे हैं। लिमन ने कथित तौर पर शेड्यूल टकराव के कारण परियोजना छोड़ दी, क्योंकि वर्तमान में वह व्यस्त हैं और वह जल्द ही ‘एड्ज ऑफ टुमॉरो’ के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath